सागर: बारिश में भी बुलंद रहा उत्साह, मकरोनिया में निकली भव्य कलश वंदन यात्रा

सागर: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया नगर मंडल में समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

यात्रा का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 8 स्थित डॉ. अंबेडकर भवन से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संत समाज के सम्मान और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद कलश वंदन यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान दुर्गा नगर चौराहा, संजीवनी बाल आश्रम तथा वार्ड क्रमांक 12 और 14 में नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि संत रविदास महाराज के विचार समाज को जोड़ने, समानता स्थापित करने और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता केवल विचार नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प है। सर्वसमाज की सहभागिता से ही सशक्त राष्ट्र और संस्कारित समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में संत समाज के प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया। बारिश के बीच यात्रा में उमड़ी भीड़ और मातृशक्ति की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

 

कार्यक्रम में जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला महामंत्री चैन सिंह, यात्रा संयोजक चेतराम अहिरवार, नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, संत कमलदास महाराज, मोती बाबा और गंगाराम दास सहित संत समाज, भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय पार्षद एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़े –  कीचड़ में ‘धान’ रोपकर सरकार को दिखाया आईना, सागर के कांसखेड़ा में बदहाल सड़क को लेकर छात्राओं का अनोखा विरोध

 

  • makronia-kalash-vandan-yatra-sant-ravidas-jayanti-650th-samarasata-sankalp-abhiyan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल