15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने मंत्रियों को विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने की जिम्मेदारी सौंप दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर में तिरंगा फहराएंगे। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। कैबिनेट मंत्रियों में कुंवर विजय शाह को खंडवा, कैलाश विजयवर्गीय को देवास, प्रहलाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर, राकेश सिंह को जबलपुर, करण सिंह वर्मा को सीहोर और राव उदय प्रताप सिंह को छिंदवाड़ा में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह संपतिया उइके मंडला, तुलसीराम सिलावट इंदौर, ऐदल सिंह कंषाना मुरैना, निर्मला भूरिया झाबुआ, गोविंद सिंह राजपूत सागर, विश्वास कैलाश सारंग खरगोन, नारायण सिंह कुशवाह दतिया, नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, राकेश शुक्ला श्योपुर और इंदर सिंह परमार शाजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर को टीकमगढ़, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी को दमोह, दिलीप जायसवाल को अनूपपुर, गौतम टेटवाल को उज्जैन, लखन पटेल को विदिशा और नारायण सिंह पंवार को राजगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन, प्रतिमा बागरी सतना, दिलीप अहिरवार छतरपुर और राधा सिंह सिंगरौली में ध्वजारोहण करेंगी।

राज्य शासन के इस निर्णय के बाद 15 अगस्त को प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोहों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों तक को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके तहत संबंधित जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता की जाएगी।

ये भी पढ़े –  राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का तीखा हमला, बोले- 15 दिनों से संसद की कार्यवाही बाधित कर रहा विपक्ष

  • mp-independence-day-2026-cm-mohan-yadav-ministers-flag-hoisting-districts-august-15
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना