छतरपुर में 6 साल से फरार ₹3 हजार का इनामी आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, फेसबुक पर महिला से अभद्र भाषा का किया था प्रयोग

छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: थाना बमीठा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में पिछले 6 साल से फरार चल रहे ₹3 हजार के इनामी आरोपी को गुजरात के बड़ोदरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2020 में महिला की शिकायत पर दर्ज मामले के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

प्राप्तृ जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में थाना बमीठा में एक महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिए थे।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि प्रकरण में फरार आरोपी गुजरात में मौजूद है। सूचना के आधार पर बमीठा पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से आरोपी की लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ₹3 हजार के इनामी आरोपी ओमप्रकाश खरे पिता भगवत प्रसाद खरे, निवासी बोडला, जिला कवर्धा, छत्तीसगढ़ को गुजरात के बड़ोदरा से अभिरक्षा में लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की है। लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक बाल्मीक चौबे, उप निरीक्षक बाबूलाल, प्रधान आरक्षक राजाभैया, चंद्रशेखर, आरक्षक मनीष चौरसिया तथा साइबर टीम से धर्मराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – छतरपुर में छात्रावास अधीक्षक पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

 

  • bamitha-police-6-years-absconding-3000-reward-accused-arrested-baroda-gujarat
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना