केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंगावली में 14.24 करोड़ के विकास कार्यों का किया आगाज़

मुंगावली:  केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को मुंगावली पहुंचे। नगर परिषद ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने करीब 14.24 करोड़ रुपये की लागत के 78 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 2.45 करोड़ रुपये के 13 कार्यों का लोकार्पण और 11.79 करोड़ रुपये के 65 कार्यों का शिलान्यास किया गया।

 

सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि मुंगावली से उनका रिश्ता पारिवारिक है और वे हर बार यहां विकास कार्यों की सौगात लेकर आते हैं। उन्होंने बताया कि अशोकनगर जिले के लिए 922 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत हुई है, वहीं मुंगावली में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त राशि भी मंजूर की गई है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र, किसानों को कृषि यंत्र तथा छात्र-छात्राओं को साइकिलें भी वितरित की गईं। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – मुंगावली में मनाई गई अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की 95वीं पुण्यतिथि

  • mungawali-jyotiraditya-scindia-launches-14-24-crore-development-projects
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में शिक्षक संगठनों की बैठक, रैली और ज्ञापन देने का ऐलान

    बुरहानपुर: शिक्षक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि…

    आगे पढ़ें
    ताजबाग-अंसार नगर में विकास कार्यों की शुरुआत, विधायक अर्चना चिटनिस ने किया भूमि पूजन

    बुरहानपुर:  राजेंद्र प्रसाद वार्ड अंतर्गत ताजबाग-अंसार नगर क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PHQ में हलचल: प्रतिनियुक्ति से लौटे साहब, मंत्रालय के गलियारों में ‘लॉबिंग’ तेज

    PHQ में हलचल: प्रतिनियुक्ति से लौटे साहब, मंत्रालय के गलियारों में ‘लॉबिंग’ तेज

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा