नौरादेही टाइगर रिजर्व: कैमरे में कैद हुई दुर्लभ ‘रस्टी स्पॉटेड कैट’

सागर/दमोह: मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व में पहली बार दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्ली रस्टी-स्पॉटेड कैट ट्रैप कैमरों में कैद हुई है। यह तस्वीर टाइगर रिजर्व की डोंगरगांव रेंज में बाघों की गणना के दौरान लगे कैमरा ट्रैप में रिकॉर्ड हुई। वन विभाग के अनुसार यह प्रजाति बहुत दुर्लभ मानी जाती है और इसका आकार सामान्य घरेलू बिल्ली से भी छोटा होता है। यह मुख्य रूप से रात में सक्रिय रहने वाली प्रजाति है, जिसके कारण इसे प्राकृतिक वातावरण में देखना बेहद कठिन होता है।

इस प्रजाति का वैज्ञानिक नाम प्रियोनैलुरस रूबिगिनोसस है। यह शुष्क पर्णपाती वनों, ग्वालियर और पथरीले क्षेत्रों में रहना पसंद करती है। छोटे स्तनधारी, कीटों और पक्षियों का शिकार कर यह अपना भोजन प्राप्त करती है। भारत में इस प्रजाति को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 के तहत संरक्षण प्राप्त है। इस श्रेणी में वही कानूनी सुरक्षा मिलती है जो बंगाल टाइगर जैसे महत्वपूर्ण प्राणी को दी जाती है।

वन अधिकारियों के अनुसार नौरादेही टाइगर रिजर्व में इस दुर्लभ प्रजाति की पहचान यहां के नदियों तंत्र के संतुलित और समृद्ध होने का संकेत है। यह टाइगर रिजर्व सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में फैला हुआ है और यहां पहले से बाघ, तेंदुए तथा कई अन्य दुर्लभ वन्यजीव पाए जाते हैं।

ये भी पढ़े – सागर में जल्द बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज , मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

  • naora-dehi-tiger-reserve-rare-rusty-spotted-cat-captured-camera
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर बोले सीएम मोहन यादव, ‘प्रधान सेवक’ के रूप में देश को दी नई दिशा

    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार में 12…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे