
नई दिल्ली: फेडरेशन काउंसिल के प्रथम उपाध्यक्ष व्लादिमीर याकुशेव ने रूसी संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गुरुवार को संसद भवन में संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच भारत-रूस संसदीय सहयोग और आपसी संबंधों को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई. रूसी संसदीय प्रतिनिधिमंडल 2 से 4 अप्रैल तक भारत दौरे पर हैं. व्लादिमीर याकुशेव नेतृत्व में आई रूसी प्रतिनिधिमंडल भारतीय संसद के नेताओं और अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की जा रही है. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच संसदीय संबंधों को और मजबूत करना तथा सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश करना है.
मुलाकात के दौरान भारत और रूस के बीच व्यापार, आर्थिक सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और मानवीय सहयोग जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रणनीतिक साझेदारी संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई. इस दौरे के दौरान रूसी प्रतिनिधिमंडल भारतीय संसद के अन्य सदस्यों और केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर बातचीत करेगा.
ये भी पढ़े – नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट; विकास कार्यों पर चर्चा
- new-delhi-india-russia-parliamentary-cooperation-meeting










