खंडवा में जैन समाज का मौन आक्रोश; राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम खंडवा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

खंडवा/नितिन झावर: रीवा में जैन साध्वी के साथ हुई दुर्घटना के विरोध में सोमवार सुबह 8 बजे सकल जैन समाज द्वारा शहर के घंटाघर क्षेत्र से मौन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए जिन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर जैन संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

इस रैली के दौरान समाजजनों ने कहा कि देशभर में जैन संतों एवं साध्वियों के साथ लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने संतों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग की।

मौन रैली घंटाघर क्षेत्र से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। यहां समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

समाजजनों ने प्रशासन से मांग की कि जैन संतों की यात्रा एवं विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा इस प्रकार की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जाए।

  • khandwa-jain-samaj-moun-akrosh-memorandum-to-tehsildar-jain-santo-ki-suraksha
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया