
टीकमगढ़/पलेरा: पत्रकारों के अधिकार और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पत्रकार कल्याण परिषद का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। यह बात प्रदेश प्रभारी रामबाबू सिंह परिहार ने पलेरा दौरे के दौरान कही। उन्होंने बताया कि परिषद सिर्फ प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी सक्रिय होकर पत्रकारों को न्याय दिलाने का काम कर रही है।
पलेरा पहुंचने पर जिले के पत्रकारों ने श्री परिहार का गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उनका अभिनंदन किया गया। बैठक में उन्होंने पत्रकारों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।प्रदेश प्रभारी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि वेदांती त्रिपाठी के नेतृत्व में परिषद ने जो सक्रियता दिखाई है, वह सराहनीय है और उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाई जाएगी।
टीकमगढ़ जिले में संगठन को मजबूत बनाने के लिए वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसी दौरान सौरभ खरे को सदस्य, आशीष रजक को जिला अध्यक्ष और गौरव वर्मा को पलेरा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।पत्रकारों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के प्रति विश्वास जताया। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, लंबित योजनाओं को पुनः शुरू करने और सुविधाओं को बढ़ाने पर चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी ने इन मुद्दों पर ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया।इस अवसर पर सौरभ खरे, आशीष रजक, गौरव वर्मा, सोनू विश्वकर्मा, गगन यादव, समीर खान, राज परिहार, गणेश राय, नितेश खरे, अनिल साहू, छोटू कुशवाह, शिवचरण रजक सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
ये भी पढ़े – टीकमगढ़/पलेरा: हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, नगर में उमड़ा जनसैलाब
- palera-journalist-welfare-council-continues-focus-issues









