दमोह: पथरिया ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, विदिशा की पारदी गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

दमोह।आकिब खान| जिले के पथरिया में 17 जुलाई की रात ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पथरिया पुलिस ने मामले में विदिशा की पारदी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुकान की पिछली दीवार में करीब 7 से 8 इंच का छेद कर अंदर घुसकर चोरी की थी। पुलिस ने कुछ चोरी का माल भी बरामद किया है, जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं।

दीवार में छेद कर दुकान में घुसे थे आरोपी

पथरिया में शासकीय कन्या स्कूल के पास मिट्ठू शराफ उर्फ प्रकाश चंद्र सर्राफ की ज्वेलरी शॉप को चोरों ने निशाना बनाया था। आरोपियों ने दुकान के पिछले हिस्से की दीवार में छेद किया और अंदर घुस गए। इसके बाद करीब 8 किलो चांदी और दो जोड़ी सोने की झुमकी चोरी कर ली गई थी।

सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान की दीवार में छेद देखा तो संचालक को सूचना दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात के दौरान आरोपी नजर आए थे। फुटेज में एक आरोपी दुकान के अंदर प्रवेश करता दिखाई दिया।

सीसीटीवी और साइबर सेल से मिला सुराग

पुलिस को सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज के अलावा सड़क और रेलवे स्टेशन के आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली।

साइबर सेल की मदद से भी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच के दौरान पुलिस को विदिशा की पारदी गैंग के वारदात में शामिल होने की जानकारी मिली। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर टीम ने विदिशा पहुंचकर संदिग्धों को हिरासत में लिया।

चार आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में जसवंत पिता कमल सिंह पारदी, निवासी गुलाबगंज थाना विदिशा, रोहित पारदी, अजय पारदी और विष्णु पारदी, थाना कुरवाई, जिला विदिशा शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का कुछ सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक चोरी का कुछ माल अभी फरार आरोपियों के पास है। मामले में चार अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की थी, जिसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े: देवास में बस संचालन को लेकर बनी सहमति, सोमवार से समय पर चलेंगी बसें; हड़ताल स्थगित

 

  • pathariya-jewellery-shop-theft-vidisha-pardi-gang-four-arrested-damoh
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

भिण्ड में मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का जिला स्तरीय आयोजन, सांदीपनि स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान

भिण्ड/रामपाल सिंह कुशवाह की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने…

आगे पढ़ें
‘एक रोटी गाय के लिए’ अभियान में रावतपुरा सरकार महाराज ने नंगे पैर घर-घर पहुंचकर मांगी गौमाता के लिए एक रोटी

सागर: गौमाता की मौन पीड़ा को जन-जन तक पहुंचाने और…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा