पिछोर में आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 30 भेड़ों की मौत; भेड़पालक को ढाई लाख से अधिक का नुकसान

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के पिछोर क्षेत्र के ग्राम चंदूपहाड़ी में शनिवार रात तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली गिरने से भेड़पालक के बाड़े में मौजूद 30 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में भेड़पालक को ढाई लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। ग्राम चंदूपहाड़ी निवासी भेड़पालक हरनाम पाल पिता कल्लू पाल ने बताया कि शनिवार रात क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली उसके बाड़े पर जा गिरी। बिजली की चपेट में आने से बाड़े में बंद 30 भेड़ों की मौत हो गई।

भेड़ पालन था परिवार की आजीविका का मुख्य साधन

हरनाम पाल के अनुसार, मृत भेड़ों की कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक थी। भेड़ पालन ही उसके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

प्रशासन ने बनाया पंचनामा

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मृत भेड़ों का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की। पीड़ित भेड़पालक ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर शासन की ओर से उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की है। हरनाम पाल का कहना है कि भेड़ों की मौत से उसकी आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे में यदि शासन की ओर से आर्थिक सहायता मिलती है तो परिवार को बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़े – सर्राफा व्यापारियों के बीच पहुंचे सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

 

 

  • pichhore-chandupahadi-lightning-kills-30-sheep-shepherd-loss
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर पुलिस की कार्रवाई, 27 पेटी अवैध शराब से भरी बलेनो जब्त

    कुलदीप शर्मा | शिवपुरी/पिछोर, 1 अक्टूबर 2026। अवैध शराब…

    करेरा में आरक्षक की सतर्कता से टंकी-मोटर चोरी नाकाम, टैक्सी छोड़ भागे चोर

    कृष्णपाल पाल| शिवपुरी/करेरा, 1 अक्टूबर 2026। करेरा की शंभू…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले