
शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवपुरी के सर्राफा व्यापारियों द्वारा देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राकेश सांवलदास गुप्ता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित सर्राफा व्यापारियों और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। इस अवसर पर सर्राफा व्यापारियों ने मुख्य अतिथि राकेश गुप्ता का पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया।
कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि आजादी की रक्षा और देश की प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सर्राफा व्यापारियों से आपसी एकता बनाए रखने और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने का भी आह्वान किया।
देशभक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश
सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व समाज में देशभक्ति, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में कार्य करने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
ये भी पढ़े – पोहरी की हर्रई पंचायत में नीचे पड़ा मिला तिरंगा, ग्रामीणों ने सम्मानपूर्वक उठाया; जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल
- shivpuri-sarafa-traders-rakesh-gupta-flag-hoisting-independence-day








