8 साल बाद कोरियाई राष्ट्रपति भारत दौरा, पीएम नरेंद्र मोदी बोले – साझा मूल्यों से जुड़े हैं भारत-कोरिया, दौरा बेहद खास

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के आधिकारिक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत करते हुए इस यात्रा को विशेष और ऐतिहासिक बताया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स मेें पोस्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ली का जीवन और कार्य सेवा एवं समर्पण का प्रेरणा उदाहरण है और उनका भारत दौरा दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देगा।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में यह भी उल्लेख किया कि पिछले 8 दशकों में यह दक्षिण कोरिया के किसी राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है, जिससे इस दौरे का महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच संबंध केवल औपचारिक नहीं, बल्कि साझा लोकतांत्रिक मूल्य, कानून के शासन और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर समान दृष्टिकोण पर आधारित हैं।

यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब दोनों देश अपनी “विशेष रणनीतिक साझेदारी” को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय वार्ता नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई, जिसमें व्यापार, तकनीक, सेमीकंडक्टर, शिपबिल्डिंग, ऊर्जा और रक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई।

इस दौरान दोनों देशों ने कई समझौते ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर भी किए, जिससे आर्थिक और आर्थिक साझेदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को लगभग 50 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य भी तय किया है।

राष्ट्रपति ली की यह तीन दिवसीय भारत यात्रा 8 दशकों बाद किसी कोरियाई राष्ट्रपति का पहला दौरा है, जो दोनों देशों के बढ़ते सहयोग और वैश्विक मंच पर साझा भूमिका को दर्शाता है।

ये भी पढ़े – दिल्ली में हाई-प्रोफाइल डिप्लोमैटिक मूव! भारत–कोरिया रिश्तों में नया चैप्टर शुरू; राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

  • pm-modi-statement-india-south-korea-relations-new-dimension
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    महाराष्ट्र में कैब और ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, नियम तोड़ा तो परमिट पर भी संकट

    महाराष्ट्र में अब कमर्शियल यात्री वाहन चलाने वाले ड्राइवरों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप