पोरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

मुरैना/ महेंद्र सिंह लहरिया: जिले की पोरसा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपनी मां के साथ थाना पोरसा पहुंची थी और शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 23, 24 जुलाई 2026 की दरमियानी रात करीब 2 बजे वह घर के कमरे में अकेली सो रही थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर टीनशेड में सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला रोहित उर्फ कउआ तोमर कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

 मामला दर्ज कर विवेचना शुरू

पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना पोरसा में अपराध क्रमांक 184/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं, पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 तथा एससी/एसटी एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

लगातार आरोपी की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर एवं एसडीओपी रवि प्रताप सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और लगातार आरोपी की तलाश की।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया

27 जुलाई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ कउआ तोमर, निवासी ग्राम बुधारा, को पोरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक किशुन सिंह, आरक्षक सीताराम, उमेश यादव, प्रशांत सिंह, आशुतोष सिंह, नरेंद्र सिंह, महिला आरक्षक वर्षा राजावत, सोनम बैस, देवश्री तिवारी तथा चालक आरक्षक दुर्वेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े: खजुराहो: ASI के दो अधिकारियों पर बिजली चोरी का आरोप, विद्युत विभाग की छापेमार कार्रवाई

नोट: पीड़िता की पहचान कानूनन गोपनीय रखी गई है। समाचार पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।

  • porsa-police-arrest-pocso-rape-accused-rohit-kaua-tomar-morena
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना