सागर में कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की जयंती, नेताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

सागर: जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण कार्यालय, पद्माकर नगर मकरोनिया में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि राजीव गांधी का देश के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। साथ ही 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर दिया।

संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने कहा कि राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके दूरदर्शी फैसलों ने देश में तकनीकी विकास की नींव मजबूत करने में भूमिका निभाई, जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने युवाओं को लेकर जो सपने देखे थे, उनमें से कई आज साकार होते दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी मनोज पवार ने किया, जबकि आभार पीयूष अवस्थी ने व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, जतिन चौकसे, कांग्रेस सेवा दल के ग्रामीण मुख्य संगठक एडवोकेट बी.डी. पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋचा सिंह, ज्योति पटेल रहली, रहली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय पटेरिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सीमा कमल चौधरी, आईटी सेल जिला अध्यक्ष पीयूष अवस्थी, मोती पटेल, डॉ. वीरेंद्र लोधी, अभिलाषा चौधरी, रुक्मिणी देवी, सुनील वैद्य, इसाक खान, मुबारक खान, दिनेश कुर्मी, वीरेंद्र कुर्मी, अशोक पटेल, धर्मेंद्र कुर्मी, हरि दयाल पटेल, रविंद्र लोधी, बिहारी कुशवाहा, अजय अहिरवार, कमल चौधरी, परम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  जिला अधिवक्ता संघ सागर ने पेश किया 2024-2026 का आय-व्यय बजट, संचित निधि बढ़कर ₹1.18 करोड़

 

  • rajeev-gandhi-jayanti-sagar-congress-modern-india-contribution
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भोपाल DPI में ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा, आयुक्त के कक्ष में घुसने पर धक्का-मुक्की का आरोप; देर रात मांगी माफी

    भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट: राजधानी भोपाल स्थित लोक शिक्षण…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर में मदीना होटल पर नगर निगम की छापेमारी, 10 किलो अमानक पन्नी जब्त; 10 हजार रुपये का जुर्माना

    बुरहानपुर: शहर में प्रतिबंधित और अमानक पन्नी के इस्तेमाल एवं…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

    राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी