
विशाखापत्तनम: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तारागिरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौधरी और भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी भी मौजूद रहे।रक्षा मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान जहाज की क्षमताओं और अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना की सामरिक ताकत को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आईएनएस तारागिरी स्वदेशी तकनीक से तैयार उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट है, जिसे प्रोजेक्ट-17A के तहत बनाया गया है। करीब 6,600 टन वजनी यह आधुनिक युद्धपोत अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम, रडार और एंटी-सबमरीन क्षमताओं से लैस है।रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाना देश की समुद्री सुरक्षा और सामरिक हितों के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे स्वदेशी युद्धपोतों के शामिल होने से देश की रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिल रही है। आईएनएस तारागिरी जैसे अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री सुरक्षा और सामरिक उपस्थिति को और मजबूत करेंगे।
ये भी पढ़े – विशाखापत्तनम में INS तारागिरी की भव्य कमीशनिंग: भारतीय नौसेना को नई शक्ति
- rajnath-singh-inspects-ins-taragiri-indian-navy-strength-increase










