रतलाम में 17 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार

रतलाम/ नाहरू ख़ान: जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम कागलीखोरा में वन विभाग की शासकीय भूमि को लेकर हुए विवाद में 17 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है, जबकि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है।

मौके पर ही मौत

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को ग्राम कागलीखोरा में वन विभाग की शासकीय भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान लक्ष्मण पिता बहादुर मचार पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू

मृतक के पिता बहादुर पिता देवा मचार की शिकायत पर थाना बाजना में अपराध क्रमांक 449/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 191(2), 191(3) एवं 296(बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो छात्र गिरफ्तार, CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो तथा एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर मुख्य आरोपी रमेश पिता रावजी मचार (32) सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में रमेश पिता रावजी मचार, ज्योतिलाल उर्फ जोतिया पिता मोहन मचार, विकास पिता दारजी मचार, राजू पिता गौतम मचार तथा मोहन पिता वेस्ता मचार शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम कागलीखोरा, थाना बाजना, जिला रतलाम के निवासी हैं।

घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया, उप निरीक्षक योगेश निनामा, उप निरीक्षक रामसिंह खपेड़, आरक्षक सनी मइडा, कृष्णपाल सिंह, दरबार कमलेश हारी तथा मनीष पाटीदार की भूमिका को सराहनीय बताया है।

  • ratlam-bajna-kaglikhora-murder-case-five-accused-arrested
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना