रतलाम: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की दो बड़ी कार्यवाही, 3 गिरफ्तार

रतलाम: जिले के थाना कालुखेडा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने दो महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर थाना कालुखेडा की टीम ने मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की।

पुलिस विभाग द्वारा प्रथम कार्यवाही

सूचना मिली कि दो व्यक्ति हुंडई क्रेटा कार (GJ01RP7449) में अवैध शराब लेकर जावरा से रियावन की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने वाहन को रोका और जांच की तो 16 पेटी देशी मसाला शराब (कुल 144 बल्कलीटर) बरामद हुई। आरोपी 29 वर्षीय पुष्पराजसिंह राठोर और 35 वर्षीय रघुवंशी मोगीया को गिरफ्तार किया गया। वाहन और शराब की कीमत लगभग 5,56,000 रुपये आंकी गई। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 54/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

द्वितीय कार्यवाही

सूचना मिली कि भाटखेडी निवासी 29 वर्षीय राहुल नायक अपने घर के पीछे घास में भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब छुपा रखे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 236.64 बल्कलीटर शराब और मोटर सायकल (50,000 रुपये मूल्य) जप्त की। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 55/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

निरीक्षक शंकरसिंह चौहान के नेतृत्व में थाना कालुखेडा की टीम में प्रियंका चौहान, शिवनाथसिंह राठौर, मनीष शर्मा, महेन्द्र फतरोड, नरेन्द्रसिंह चावड़ा, श्याम पंडया, नितिन जोशी, पवन जाट, लक्ष्मण, योगिता और पुजा मुजाल्दे ने इस कार्रवाई में अहम योगदान दिया।

ये भी पढ़े – रतलाम: रिंगनोद पुलिस की बड़ी सफलता,100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • ratlam-police-illegal-liquor-smuggling-arrests
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भोपाल में खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, एक घर से 50 अवैध LPG सिलेंडर किये जब्त

    भोपाल में अवैध रूप से चल रही एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी पर नकेल कसते हुए खाद्य…

    आगे पढ़ें
    कोरबा: बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा के दौरान मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म

    छतरपुर/कोरबा:   छत्तीसगढ़ के कोरबा में बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा के चौथे दिन दिव्य दरबार में…

    आगे पढ़ें

    One thought on “रतलाम: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की दो बड़ी कार्यवाही, 3 गिरफ्तार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल