सागर में विस्फोटक गोदामों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर चला औचक निरीक्षण अभियान

सागर: जिले में जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सागर प्रशासन ने विस्फोटक भंडारण और विक्रय स्थलों पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर शनिवार को प्रशासनिक और पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में संचालित विस्फोटक गोदामों और दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से विस्फोटक कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

निरीक्षण अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिसेन और नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप ने किया। संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न गोदामों और दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान गोदामों की भंडारण क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की स्थिति, लाइसेंस और स्टॉक रजिस्टर सहित आवक-जावक रिकॉर्ड की जांच की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि विस्फोटक सामग्री जैसे संवेदनशील विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी संचालकों को 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने, अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने, सुरक्षा गार्ड तैनात करने तथा स्टॉक और रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि शहर में इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सकें।

ये भी पढ़े – सागर: गौरझामर के चिरई जंगल में पेड़ पर लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने से पहचान में आई मुश्किल

  • sagar-explosive-godown-surprise-inspection-administration-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP के नियमित शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति पत्र, विभाग ने दिए निर्देश

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित और…

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल। धनतेरस के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल…

    You Missed

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी