जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाईवे से जुड़ेगा रतलाम-खाचरौद फोरलेन, 220 करोड़ की परियोजना की समीक्षा

रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद रतलाम-खाचरौद मार्ग को जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाईवे से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैतन कश्यप ने प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह महत्वाकांक्षी परियोजना करीब 220 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी।

समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीआरडीसी) के अधिकारियों ने मंत्री को प्रस्तावित मार्ग का ले-आउट और निर्माण योजना प्रस्तुत की। अधिकारियों ने बताया कि रतलाम-खाचरौद मार्ग को फोरलेन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे इसे सीधे जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाईवे से जोड़ा जा सके। परियोजना के तहत आबादी वाले गांवों में यातायात दबाव कम करने के लिए बायपास मार्ग भी बनाए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रेजेंटेशन का अवलोकन करने के बाद कुछ तकनीकी सुधारों के सुझाव दिए और अधिकारियों को संशोधित डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क परियोजना क्षेत्रीय विकास, यातायात सुविधा और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देगी।

एमपीआरडीसी के डिविजनल मैनेजर विजय सिंह ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य रतलाम और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करना है, ताकि लोगों को बेहतर और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके। बैठक के दौरान एजीएम अमित भूरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार का मानना है कि इस फोरलेन सड़क के निर्माण से रतलाम, खाचरौद और आसपास के क्षेत्रों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही उज्जैन और जावरा की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए सफर अधिक सुगम और तेज होगा।

ये भी पढ़े – जावरा: लोकतंत्र सेनानी राजमल बरैया पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

  • The Ratlam-Khachrod four-lane road will connect to the Jaora-Ujjain Greenfield Highway.
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, आइसोलेशन वार्ड सैनिटाइज कर किया बंद

    छिंदवाड़ा। जिले में स्वाइन फ्लू से 70 वर्षीय बुजुर्ग…

    खनियाधाना में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर चली गोली

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी जिले के खनियाधाना में बुधवार…

    You Missed

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस