53 साल पुराने ‘चुरा लिया है तुमने’ की धुन ऐसे बनी अमर: आर.डी. बर्मन ने कप, सॉसर और चम्मच से रचा था जादू

हिंदी सिनेमा के सदाबहार गीत “चुरा लिया है तुमने जो दिल को” को आज भी बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय रोमांटिक गीतों में गिना जाता है। करीब 53 साल बाद भी यह गीत अपनी धुन, संगीत और गायकी की वजह से श्रोताओं के दिलों पर राज कर रहा है। इस कालजयी गीत के पीछे संगीतकार आर.डी. बर्मन यानी पंचम दा की रचनात्मकता की एक दिलचस्प कहानी जुड़ी है।

सॉसर और चम्मच का इस्तेमाल

साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘यादों की बारात’ के इस गीत को आर.डी. बर्मन ने बेहद अनोखे अंदाज में कंपोज किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गीत की शुरुआत में सुनाई देने वाली खास धुन तैयार करने के लिए उन्होंने स्टूडियो में मौजूद कप, सॉसर और चम्मच का इस्तेमाल किया था। यही प्रयोग इस गीत की पहचान बन गया और इसे एक अलग संगीतात्मक पहचान मिली।

अभिनेत्री जीनत अमान पर फिल्माया गया

यह भी पढ़े: मंदाकिनी का वो गाना जो बना पहाड़ों की पहचान: आज भी देता है दिल को सुकून

गीत को अपनी मधुर आवाज़ से आशा भोसले और मोहम्मद रफ़ी ने अमर बना दिया। इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे, जबकि संगीत राहुल देव बर्मन ने दिया। यह गीत फिल्म यादों की बारात में अभिनेता विजय अरोड़ा और अभिनेत्री जीनत अमान पर फिल्माया गया था।

यादगार रचनाओं में शामिल

समय बीतने के बावजूद “चुरा लिया है तुमने जो दिल को” की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। आज भी यह गीत रेडियो, संगीत कार्यक्रमों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उतनी ही पसंद से सुना जाता है, जितना अपनी रिलीज के समय था। संगीत प्रेमी इसे आर.डी. बर्मन की सबसे यादगार रचनाओं में शामिल करते हैं।

यह भी पढ़े: ‘उनके बिना ये किरदार अधूरा लगता’-रणबीर कपूर ने यश को बताया ‘परफेक्ट रावण’

 

  • rd-burman-chura-liya-hai-tumne-song-cups-saucers-story
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना