
रीवा: नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध एक विशेष अभियान के तहत, पुलिस ने 504 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा है। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें रीवा रेंज के डीआईजी हेमंत सिंह चौहान का पर्यवेक्षण महत्वपूर्ण रहा।
अभियान के दौरान, रीवा जोन के जिलों के पुलिस अधीक्षक — शैलेन्द्र सिंह चौहान (रीवा), हंसराज सिंह (सतना), संतोष कोरी (सीधी), मनीष खत्री (सिंगरौली), दिलीप सोनी (मऊगंज), और अवधेश प्रताप सिंह (मैहर) ने अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की।
- 998.32 लीटर देशी शराब
- 148.6 लीटर विदेशी शराब
- 1093 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब
इन सभी का कुल मूल्य 7,18,077 रुपये आंका गया है।
आईजी गौरव राजपूत ने कहा कि यह अभियान नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जारी रहेगा और इस दिशा में माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। विंध्य क्षेत्र की जनता ने भी इस अभियान की सराहना की है, जो समय-समय पर नशे के खिलाफ मुखर होती रही है। विशेष अभियान की सफलता पर आईजी गौरव राजपूत ने क्षेत्रीय पुलिस के प्रयासों की सराहना की और जनता से नशे के विरुद्ध सहयोग की अपील की।
ये भी पढ़े – रीवा: पुलिस अधिकारी ने मानवता की मिसाल पेश की; आईजी गौरव सिंह राजपूत ने किया रक्तदान
- rewa-drug-campaign-504-cases-alcohol-seized









