बड़वानी: सौंफ की बंपर आवक से मंडी में रौनक, लेकिन गुणवत्ता पर असर

बड़वानी (मप्र) – शहर की कृषि उपज मंडी में रविवार को सौंफ की बंपर आवक दर्ज की गई। मंडी में करीब 1865 बोरी सौंफ पहुंची, जिसका अनुमानित वजन 1000 क्विंटल से अधिक रहा। हालांकि हाल ही में आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल की गुणवत्ता प्रभावित हुई, जिससे अधिकांश सौंफ की रंगत कमजोर रही।

सौंफ की किमात में कभी उछल तो कभी गिरावाट

मंडी में बारीक सौंफ का भाव लगभग 160 से 200 रुपये प्रति किलो तक रहा, जबकि मोटी सौंफ 110 से 120 रुपये प्रति किलो के बीच बिकी। व्यापारियों के अनुसार खराब गुणवत्ता के कारण किसानों को अपेक्षित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि यहां से खरीदी गई सौंफ गुजरात के गुंजा क्षेत्र भेजी जाती है, जहां फैक्ट्रियों में इसकी सफाई के बाद देश-विदेश में सप्लाई की जाती है। फिलहाल सौंफ में वेस्ट सामग्री अधिक निकलने से कीमतों पर असर पड़ रहा है।

मंडी परिसर में सौंफ की अधिक आवक से चारों तरफ ढेर लग गए और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। वहीं किसानों ने मंडी में पेयजल, शौचालय और विश्राम जैसी सुविधाओं की कमी को लेकर नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना है कि सौंफ की आवक अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है, जबकि निर्यात की मांग बढ़ने पर आगे कीमतों में तेजी आ सकती है।

ये भी पढ़े – बड़वानी: जल संकट से जूझ रहे ग्रामीण, गंदे पानी पर निर्भर

  • barwani-mp-fennel-bumper-arrival-market-impact-quality
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल