आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन में रीवा जोन में सघन कॉम्बिंग गश्त, वारंटियों और बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा

रीवा/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन में सभी जिलों में एक दिवसीय विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान डीआईजी रीवा रेंज हेमंत चौहान के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। विशेष अभियान के तहत रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और मैहर जिलों में पुलिस टीमों ने सघन गश्त करते हुए अपराधियों, निगरानी बदमाशों और वारंटियों की धरपकड़ की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही निगरानी बदमाशों और गुंडा तत्वों की चेकिंग भी की गई। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान 168 स्थाई वारंट और 350 गिरफ्तारी वारंट से संबंधित कार्रवाई की गई। इसके अलावा 266 निगरानी चेकिंग और 388 गुंडा चेकिंग भी की गई।

पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के ठिकानों पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहते हुए कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए।

आईजी गौरव राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण के लिए नियमित रूप से गश्त और वाहन चेकिंग जारी रखी जाए। साथ ही वारंटियों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रीवा जोन में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़े –  मैहर कॉलेज में गूंजा PM मोदी का ‘खेलो इंडिया’ संदेश, विधायक चतुर्वेदी संग छात्रों ने देखा वर्चुअल संवाद

  • rewa-zone-combing-gasht-campaign-ig-gaurav-rajput-warrants-crime-control
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल