सागर में कृषि विभाग की उर्वरक-कीटनाशक दुकानों पर कार्रवाई, कमियां मिलने पर नोटिस जारी

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: कृषि विभाग सागर द्वारा विकासखंड सागर क्षेत्र में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर नियमों के पालन की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में आवश्यक कमियां पाए जाने पर संबंधित डीलर्स को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में कमियों का निराकरण नहीं करने वाले डीलर्स के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने और लाइसेंस निलंबित करने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.डी. लडिया, कृषि विकास अधिकारी एवं सह गुण नियंत्रक शिवकांत राजपूत, कृषि विस्तार अधिकारी राघवेंद्र राजपूत, प्रियंका नरवरिया तथा आसमा कुर्मी शामिल रहे। विभाग का कहना है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – सृजन संवाद योजना के तहत एसपी ने छात्राओं से किया संवाद: कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

 

  • sagar-agriculture-department-inspects-fertilizer-pesticide-shops-notices-issued-irregularities
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी: अब 7 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म

    भिण्ड/ मंगल सिंह कुशवाह: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय,…

    आगे पढ़ें
    सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

    सागर।मनीष कुमार चौबे| सागर जिले की गढ़ाकोटा तहसील स्थित…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर