17 साल पुराने चेक बाउंस मामले में ₹8 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार, ‘न्याय पथ अभियान’ में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

छतरपुर: पुराने लंबित आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जिला स्तरीय ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2009 के 17 साल पुराने चेक बाउंस प्रकरण में फरार चल रहे ₹8 हजार के इनामी वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2009 में दर्ज चेक बाउंस के प्रकरण में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में फरार आरोपियों और लंबित मामलों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने ₹8 हजार के इनामी वारंटी नितेंद्र सिंह परमार पिता लक्ष्मण सिंह परमार, निवासी छतरपुर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में की गई। अभियान में प्रधान आरक्षक प्रमोद नायक, शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक शिवप्रताप सिंह, दीपचंद्र, प्रताप अहिरवार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस द्वारा पुराने लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण के लिए ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े – क्रोध प्रबंधन और नशे से बचाव पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन और चरित्र निर्माण का दिया संदेश

 

  • chhatarpur-police-17-year-old-cheque-bounce-case-rs-8000-rewarded-warrant-arrest-nyay-path-abhiyan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP के नियमित शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति पत्र, विभाग ने दिए निर्देश

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित और…

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल। धनतेरस के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल…

    You Missed

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी