ढाना में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर क्रमांक-172 का शुभारंभ, 550 एनसीसी कैडेट्स ले रहे प्रशिक्षण

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: 11 एमपी बटालियन एनसीसी सागर के कैंप कमांडेंट कर्नल प्रताप रंजन मोहन्ती के मार्गदर्शन में ढाना में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर क्रमांक-172 का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन 15 अगस्त को कैंप कमांडेंट कर्नल प्रताप रंजन मोहन्ती ने एनसीसी कैडेट्स से परिचय प्राप्त किया।

शिविर में करीब 550 सीनियर डिवीजन, सीनियर विंग, जूनियर डिवीजन और जूनियर विंग के कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा आरडीसी-2027 के लिए बेस्ट कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया में भी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स को पीटी, योग, ड्रिल, मैप रीडिंग और फायरिंग सहित विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ड्रिल प्रशिक्षण के दौरान सलामी शस्त्र, गार्ड माउंटिंग और राजपथ पर मार्चिंग से संबंधित अभ्यास भी कराया जा रहा है। कैडेट्स प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्साह और अनुशासन के साथ भाग ले रहे हैं।

शिविर में सैन्य प्रशिक्षण के साथ खेलकूद, व्यक्तिगत साफ-सफाई तथा नैतिक एवं प्रेरणादायक विषयों पर व्याख्यान भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करना है। शिविर का संचालन डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व एवं सूबेदार मेजर राजकुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। पीआई स्टाफ, एनसीसी अधिकारी और सिविल स्टाफ शिविर के सफल संचालन में सहयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े –  सागर में तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रभक्ति का जोश, युवाओं की वाहन रैली में उमड़ा जनसैलाब

 

  • sagar-dhana-ncc-joint-annual-training-camp-172-550-cadets
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पुलिस लाइन रतलाम में ‘कणिक बाल उद्यान’ का शुभारंभ, पुलिस परिवार के बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और मनोरंजक माहौल

    रतलाम: पुलिस परिवारों के कल्याण और पुलिसकर्मियों के परिजनों…

    आगे पढ़ें
    सागर में ढाबे पर बिक रही थी अवैध कच्ची शराब, पुलिस ने 15 लीटर अमानक शराब के साथ 20 वर्षीय युवक को पकड़ा

    सागर: जिले में अवैध हथियार, अवैध शराब के विक्रय…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात