डायल-112 की तत्परता से सड़क हादसों में दो घायलों की बची जान, सागर पुलिस ने समय पर पहुंचाकर कराया उपचार

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संचालित डायल-112 सेवा जिले में आपातकालीन परिस्थितियों में लगातार त्वरित सहायता प्रदान कर रही है। इसी क्रम में 1 अगस्त 2026 को सड़क दुर्घटना की दो अलग-अलग घटनाओं में डायल-112 एफआरवी टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका।

खुरई में कार की चपेट में आने से व्यक्ति घायल

पहली घटना थाना खुरई शहर क्षेत्र की है। डायल-112 कंट्रोल रूम सागर को सूचना मिली कि खुरई रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति के पैर पर आर्टिका कार चढ़ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही एफआरवी-27 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खुरई में भर्ती कराया।इस कार्रवाई में आरक्षक अमर वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया।

रहली में सड़क हादसे के घायल को पहुंचाया अस्पताल

दूसरी घटना थाना रहली क्षेत्र की है। भोपाल डायल-112 कंट्रोल रूम से सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर एफआरवी-25 तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने दुर्घटना में घायल टीकाराम अहिरवार (पिता कंछेदी अहिरवार), निवासी पीराहार, थाना रहली को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रहली पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह एवं पायलट धर्मेन्द्र सिंह राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

24 घंटे उपलब्ध है डायल-112 सेवा

सागर पुलिस ने बताया कि डायल-112 सेवा जिले में 24×7 सक्रिय रहते हुए दुर्घटना, अपराध, चिकित्सा एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध करा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क कर सेवा का लाभ लें।

ये भी पढ़े – शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; नकदी, चांदी की पायल और कार जब्त

 

  • sagar-dial-112-road-accident-emergency-response-two-injured-rescued-sagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना