
सागर: सागर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की, जब उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल दिया। महिला दिल्ली से आई थी और अपने बेटे से मिलने में असफल रहने और जेल प्रशासन के कथित अनुचित व्यवहार से व्यथित थी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत पेट्रोल की बोतल छीनकर महिला की जान बचाई और उसे हिरासत में लिया।
महिला का आरोप है कि उसका बेटा रेहान नासिर पिछले पांच वर्षों से हत्या के एक कथित झूठे मामले में सागर जेल में बंद है। महिला ने बताया कि पिछले छह-सात दिनों से वह अपने बेटे से मिलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जेल प्रशासन ने उसे मिलने की अनुमति नहीं दी। इसी हताशा में उसने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।
महिला ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनसे अवैध वसूली की गई, पैसे न देने पर बेटे को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई, और अदालती आदेश की अनदेखी की गई, जबकि हरिजन कोर्ट का अंतिम आदेश 15 जनवरी 2025 को आ चुका था। महिला ने चेतावनी दी कि अगर उसके बेटे के साथ जेल में कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी जेल विभाग की होगी।
ये भी पढ़े – महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: सागर में केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना
- sagar-district-collectorate-woman-attempted-self-immolation










