सागर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18 लीटर घी जप्त कर जांच के लिए भेजा

सागर: जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। मध्य प्रदेश शासन के नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन सागर के निर्देशों के तहत जिले में शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार औचक निरीक्षण और जांच की जा रही है।

इसी क्रम में 8 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह ने मल्लापुरा, तुलसीनगर वार्ड स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फर्म से ‘गोवर्धन प्योर काऊ घी’ का खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत नमूना लिया गया। संदेह के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 500 एमएल के 36 जार, यानी कुल 18 लीटर घी, जप्त कर सील कर दिया। जप्त किए गए घी की अनुमानित कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई है।

खाद्य विभाग द्वारा जप्त नमूने को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा है कि आमजन के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच में खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े –  सागर में आबकारी विभाग की रात्रि गश्त, शराब दुकानों पर टेस्ट परचेस और अवैध मदिरापान के खिलाफ कार्रवाई

 

 

  • sagar-food-department-action-18-litres-ghee-seized-food-safety-inspection
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना