सागर में आबकारी विभाग की रात्रि गश्त, शराब दुकानों पर टेस्ट परचेस और अवैध मदिरापान के खिलाफ कार्रवाई

सागर: सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देश पर 8 अगस्त 2026 को आबकारी अमले ने शहरी क्षेत्र में रात्रि गश्त करते हुए विभिन्न मदिरा दुकानों पर जांच और कार्रवाई की। इस दौरान कंपोजिट मदिरा दुकान मकरोनिया-2, सिविल लाइन, गोपालगंज, पुरव्यऊ, मधुकरशाह वार्ड, तिलीगांव एवं गऊघाट में टेस्ट परचेस की कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग की टीम ने मदिरा दुकानों के आसपास अवैध रूप से मदिरापान करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान शराब दुकानों के आसपास अनावश्यक रूप से एकत्रित लोगों के जमावड़े को भी हटाया गया। आबकारी अमले ने बताया कि इसका उद्देश्य आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराना और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

इसके अलावा मदिरा दुकानों के आसपास लगी हरी मेटी को भी हटवाया गया। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के दौरान दुकानों के आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अवैध मदिरापान और अनावश्यक भीड़ पर निगरानी रखी गई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि मदिरा दुकानों के आसपास नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – बीना में सावन की भक्ति का उत्साह, मोतीचूर नदी घाट से निकली वीर हनुमान कांवड़ यात्रा

  • sagar-excise-department-night-patrolling-liquor-shops-test-purchase-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना