सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, साजली पुल से 20 फीट नीचे गिरी बाइक, युवक की मौके पर मौत

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर स्थित साजली पुल पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय पंकज लड़िया के रूप में हुई है, जो धर्माश्री क्षेत्र का रहने वाला था। वह मोटरसाइकिल (MP 15 MP 9476) से अपने निजी कार्य से गढ़ाकोटा जा रहा था। इसी दौरान साजली पुल के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने हादसा देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। बाद में परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। बताया गया है कि मृतक के पिता बालकिशन लड़िया सागर स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसा बाइक फिसलने से हुआ या किसी अन्य वाहन की टक्कर के कारण यह दुर्घटना हुई।

ये भी पढ़े – सागर में विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता शिविर, प्रदूषण को बताया बढ़ते अस्थमा का बड़ा कारण

  • sagar-garhakota-road-accident-sajli-bridge-bike-fell-youth-dies
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में मदीना होटल पर नगर निगम की छापेमारी, 10 किलो अमानक पन्नी जब्त; 10 हजार रुपये का जुर्माना

    बुरहानपुर: शहर में प्रतिबंधित और अमानक पन्नी के इस्तेमाल एवं…

    आगे पढ़ें
    जादू-टोने के शक में महिला के दावे से गांव में हड़कंप, पति-पत्नी पुलिस कस्टडी में; प्रसूता की मौत की जांच जारी

    उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: जिला अस्पताल में इलाज के बाद…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप