सागर: गौरझामर के चिरई जंगल में पेड़ पर लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने से पहचान में आई मुश्किल

सागर: गौरझामर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिरई के घने जंगल में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक 35 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। शव करीब 4 से 5 दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे शुरुआती पहचान करना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही गौरझामर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 शनिवार को गांव का एक ग्रामीण जंगल की ओर गया था, जहां उसने पेड़ पर शव लटका देखा। घबराकर उसने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की हालत अत्यधिक खराब होने के कारण उसकी पहचान करना शुरू में संभव नहीं था, जिसके बाद पुलिस ने जिलेभर की गुमशुदगी रिपोर्टों की जांच शुरू की।

ये भी पढ़े – सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, साजली पुल से 20 फीट नीचे गिरी बाइक, युवक की मौके पर मौत

जांच के दौरान केसली थाना क्षेत्र के ग्राम रामखेरी से लापता युवक की रिपोर्ट सामने आई, जिसमें राकेश लोधी नामक युवक की गुमशुदगी दर्ज थी। हुलिए और कपड़ों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया, जहां उन्होंने शव की पहचान 35 वर्षीय राकेश लोधी के रूप में की।

गौरझामर थाना प्रभारी नासिर फारूकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक रामखेरी से चिरई जंगल तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

ये भी पढ़े – सागर में विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता शिविर, प्रदूषण को बताया बढ़ते अस्थमा का बड़ा कारण

  • sagar-gaurjhamar-chirai-forest-body-found-hanging-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP के नियमित शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति पत्र, विभाग ने दिए निर्देश

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित और…

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल। धनतेरस के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल…

    You Missed

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी