सागर में 22 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, गोपालगंज पुलिस ने मकरोनिया से दबोचा

सागर: पुराने एवं स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोपालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 साल से अधिक समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मकरोनिया क्षेत्र से दबोचा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी की पहचान संजय सिंह पिता स्वर्गीय अवधविहारी सिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी शांतिविहार, रजाखेड़ी, मकरोनिया के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना गोपालगंज में दर्ज पुराने प्रकरणों में न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध थाना गोपालगंज के प्रकरण क्रमांक 896/2003 के साथ ही वर्ष 1989 के पुराने अपराध क्रमांक 342/1989 में धारा 324 और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज था। न्यायालय से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचता आ रहा था। लंबे समय से फरार वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया था और संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के रजाखेड़ी मकरोनिया स्थित शांतिविहार कॉलोनी के पास मौजूद होने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही थाना गोपालगंज पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए दोपहर करीब 1:45 बजे गिरफ्तार किया गया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 22 वर्ष से अधिक समय से लंबित स्थाई वारंट की तामील पुराने और लंबित मामलों में कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता है। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक 666 कैलाश सेन, आरक्षक 837 दशरथ, 1556 अंकित, 1203 रणबीर, 1276 अंकित, 933 आनंद और 219 देवेंद्र के साथ थाना मकरोनिया के आरक्षक शुभम विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  सागर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, कट्टा-रिवॉल्वर-पिस्टल समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

 

  • sagar-gopalganj-police-22-years-old-permanent-warrant-accused-arrested-makronia
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना