सागर में सनसनी: शनीचरी पुलिस चौकी के सामने हलवाई का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सागर शहर के शनीचरी पुलिस चौकी के सामने बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कृष्णगंज वार्ड निवासी राजू अठ्या के रूप में हुई है, जो पेशे से हलवाई था।

मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि दो दिन पहले राजू का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसके दौरान उसके साथ मारपीट की गई थी। उनका कहना है कि शव पर चोट के निशान मौजूद हैं और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं पुलिस का कहना है कि राजू शराब के नशे का आदी था। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात उसने डायल-112 पर अपनी मां को गोली मारने की झूठी सूचना दी थी। जांच में सूचना गलत पाई गई और पुलिस का दावा है कि वह नशे की हालत में था तथा खुद को भी चोटें पहुंचा बैठा था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल से निकलने के बाद वह शनीचरी पुलिस चौकी के सामने कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब

    भोपाल। आदि मिश्रा। राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के…

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    मध्य प्रदेश की चार ऐतिहासिक धरोहरों समेत भारत के…

    You Missed

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस