सागर: एलिवेटर कॉरिडोर पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पार्किंग करने वालों पर चालान

सागर: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एलिवेटर कॉरिडोर पर बुधवार को नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाए। लंबे समय से कॉरिडोर पर खड़े चार पहिया वाहनों और अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एलिवेटर कॉरिडोर का उपयोग पार्किंग स्थल के रूप में किया जा रहा है। सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से मार्ग संकरा हो रहा था और आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। बुधवार को नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में वाहन खड़े मिले। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रूप से खड़े चार पहिया वाहनों के पहियों में व्हील लॉक लगाए और कई वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला।

ये भी पढ़े – सागर में मंडप में पहुंची प्रेमिका, दूल्हे की पोल खुलते ही टूट गई शादी

इसके साथ ही कॉरिडोर के आसपास किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे रखे सामान और अस्थायी टपरे हटाकर मार्ग को खाली कराया। नगर निगम अधिकारियों ने वाहन चालकों और दुकानदारों को चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा कॉरिडोर पर अतिक्रमण या अवैध पार्किंग पाए जाने पर सामान जब्त करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है। पुलिस और नगर निगम ने आमजन से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़े – सागर में अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी ने ही पत्थर मारकर की पति की हत्या

  • sagar-municipal-corporation-and-traffic-police-action-against-illegal-parking-on-elevator-corridor-kotwali-area
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    नेपानगर उपभोक्ता भंडार की वार्षिक आम सभा में हंगामा, प्रबंधन के खिलाफ अंशधारियों ने की नारेबाजी

    बुरहानपुर के नेपानगर प्राथमिक उपभोक्ता भंडार की वार्षिक आम…

    Ujjain Shahi Masjid Row: AI वीडियो से फैली अफवाहों पर FIR, 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी जांच के दायरे में

    उज्जैन की शाही मस्जिद के हिस्से को सड़क चौड़ीकरण…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप