सागर में ढाबे पर बिक रही थी अवैध कच्ची शराब, पुलिस ने 15 लीटर अमानक शराब के साथ 20 वर्षीय युवक को पकड़ा

सागर: जिले में अवैध हथियार, अवैध शराब के विक्रय और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 को मोतीनगर थाना पुलिस ने अवैध एवं अमानक कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15 लीटर कच्ची शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गल्ला मंडी चौराहे के आगे खुरई रोड स्थित सागर ढाबा में अवैध रूप से अमानक कच्ची शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढाबे पर दबिश दी। तलाशी के दौरान ढाबे के अंदर स्थित एक कमरे में सफेद रंग के कुप्पे में तरल पदार्थ मिला। पुलिस के अनुसार, जांच में यह पदार्थ मटमैला और दुर्गंधयुक्त पाया गया तथा प्रथम दृष्टया मानव जीवन के लिए विषैला हो सकने वाली हाथ से निर्मित कच्ची शराब होना बताया गया।

मौके पर मौजूद युवक ने अपना नाम अमन तिवारी पिता नरेश तिवारी, उम्र 20 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड, सागर बताया। शराब रखने और बेचने के संबंध में वैध लाइसेंस मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने पंचनामा और जप्ती की कार्रवाई करते हुए करीब 15 लीटर अवैध एवं अमानक कच्ची शराब जब्त की तथा शराब का सैंपल भी लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 34 एवं 49(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत, उप निरीक्षक जयसिंह लोधी, प्रधान आरक्षक दीपक, आरक्षक अभिषेक और आरक्षक सत्येन्द्र अनुराग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – स्वतंत्रता दिवस पर सागर पुलिस के उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, एसपी अनुराग सुजानिया ने दिए प्रशस्ति पत्र

 

  • sagar-motinagar-police-illegal-raw-liquor-seized-15-litres-accused-arrested-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रीवा में नारियल लेकर दंडवत यात्रा पर निकले NSUI कार्यकर्ता, APSU प्रशासन पर आरोप

    अरविन्द तिवारी | रीवा, 1 अक्टूबर 2026। अवधेश प्रताप…

    पिछोर पुलिस की कार्रवाई, 27 पेटी अवैध शराब से भरी बलेनो जब्त

    कुलदीप शर्मा | शिवपुरी/पिछोर, 1 अक्टूबर 2026। अवैध शराब…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले