
छतरपुर: रेत के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सटई रोड क्षेत्र से पांच ट्रैक्टर जब्त किए। कलेक्टर श्री मृणाल मीणा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। खनिज अधिकारी एके राय के निर्देश पर सहायक खनिज अधिकारी प्रभा शर्मा और खनिज निरीक्षक अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने सटई रोड क्षेत्र में दबिश दी। जांच के दौरान टीम ने रेत के अवैध परिवहन में लगे पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा। सभी वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अवैध खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई
शहर से लगे विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से रेत के अवैध कारोबार की शिकायतें सामने आती रही हैं। खनिज विभाग की इस अचानक कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति रेत का खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी और जांच अभियान आगे भी चलाया जाएगा।
ये भी पढ़े – छतरपुर में म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कियोस्क संचालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
- satai-road-illegal-sand-mining-transportation-five-tractors-seized-chhatarpur-mineral-department-action








