गंजबासौदा में सेवा भारती संस्कार केंद्र शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, सुरेंद्र सोलंकी ने बताए संगठन के सेवा कार्य

गंजबासौदा/विदिशा (दिनेश कंचन की रिपोर्ट): सेवा भारती जिला विदिशा द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों की शिक्षिकाओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आदित्य परिसर, गंजबासौदा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं को संस्कार केंद्र संचालन, सामाजिक सेवा और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग संचालक सुरेशदेव जी द्वारा किया गया। उन्होंने शिक्षिकाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सेवा बस्तियों में संस्कार केंद्रों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षिकाएं बच्चों के संस्कार निर्माण के साथ-साथ सामाजिक बदलाव की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में सेवा भारती के पाठ्यक्रम, खेल गतिविधियों और शिक्षण पद्धतियों पर जानकारी दी गई। द्वितीय सत्र में विभाग समन्वयक राजेश भार्गव एवं जिला समन्वयक रणजी जी ने संस्कार केंद्र पाठ्यक्रम का अभ्यास कराया। वहीं तृतीय सत्र में रायसेन जिला समन्वयक रणजीत जी ने खेल प्रशिक्षण दिया। इसके बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन तीन समूहों में किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य वक्ता सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सोलंकी ने संगठन के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सेवा भारती देशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक सेवा भारती द्वारा लगभग 60 हजार सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से समाज के वंचित, अभावग्रस्त और जरूरतमंद वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

समापन सत्र में आगामी कार्यक्रमों और संस्कार केंद्रों के पाठ्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का आभार जिला विदिशा सचिव मयंक टांक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवा भारती जिलाध्यक्ष राजेश माथुर, जिला सचिव मयंक टांक, नगर अध्यक्ष सावन अग्रवाल, दिनेश कंचन, राजा रघुवंशी, अरविंद दुबे सहित सेवा भारती के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  विदिशा के कैंसर जांच शिविर में चौंकाने वाला खुलासा, 2598 में से 586 लोगों में मिले कैंसर के लक्षण

 

  • seva-bharati-training-program-for-sanskar-kendra-teachers-held-in-ganjbasoda-vidisha
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना