तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ग्रामीण और भैंस को मारी टक्कर, चालक वाहन छोड़कर फरार

सेवढ़ा/दतिया (संतोष कुमार): सेवढ़ा-मंगरोल मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे अपनी भैंस के साथ घर लौट रहे एक ग्रामीण को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण और उसकी भैंस दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला, लेकिन मंगरोल चौकी से पहले वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगरोल निवासी ग्रामीण अपनी भैंस को लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए चार पहिया वाहन ने लापरवाहीपूर्वक उसे और उसकी भैंस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ग्रामीण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि भैंस भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल के परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल ग्रामीण को निजी वाहन से उपचार के लिए ग्वालियर ले गए। वहीं ग्रामीणों ने घायल भैंस की भी देखभाल की व्यवस्था की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागा, लेकिन मंगरोल चौकी से पहले वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस वाहन के आधार पर फरार चालक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेवढ़ा-मंगरोल मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े –  दतिया: सेवढ़ा में बीईओ का पद खाली, जुलाई का वेतन नहीं मिलने से शिक्षक परेशान

 

  • sewdha-mangrol-road-accident-speeding-car-hits-villager-buffalo-driver-absconds
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना