शिवपुरी में BRCC बदले, अतरसिंह राजौरिया को मिला अतिरिक्त प्रभार

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| शिवपुरी जनपद शिक्षा केंद्र में ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (BRCC) पद पर बदलाव किया गया है। लंबे समय से इस पद पर कार्यरत बालकृष्ण ओझा के इस्तीफे के बाद कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिला शिक्षा केंद्र में पदस्थ एपीसी अतरसिंह राजौरिया को आगामी आदेश तक शिवपुरी BRCC का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

पारिवारिक कारणों से दिया इस्तीफा

जानकारी के अनुसार, बालकृष्ण ओझा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते BRCC पद पर अपेक्षित समय नहीं दे पा रहे थे। इस दौरान वे कई बार लंबी छुट्टी पर भी रहे, जिससे जनपद शिक्षा केंद्र के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे।

अतरसिंह राजौरिया ने संभाला कार्यभार

शुक्रवार दोपहर अतरसिंह राजौरिया ने जनपद शिक्षा केंद्र पहुंचकर BRCC का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। वे एपीसी के अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभाएंगे। उनके कार्यभार संभालने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न शिक्षक संगठनों ने उनका स्वागत किया।

लंबित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नए प्रभार के बाद जनपद शिक्षा केंद्र के लंबित कार्यों में तेजी आएगी। जिला परियोजना समन्वयक (DPC) दफेदार सिंह सिकरवार ने पुष्टि की कि बालकृष्ण ओझा के इस्तीफे के बाद अतरसिंह राजौरिया को अगले आदेश तक अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

  • shivpuri-brcc-charge-atar-singh-rajouriya-after-balakrishna-ojha-resignation
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना