जंगीपुर रोड पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत: 24 वर्षीय युवक गंभीर

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जंगीपुर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है।

मोटरसाइकिल से आमने सामने टक्कर

जानकारी के अनुसार, कालीपहाड़ी निवासी लोकेश लोधी (24) अपनी इलेक्ट्रिक बाइक से जंगीपुर रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की भितरगुवा निवासी कमलेश जाटव (15) की डीलक्स मोटरसाइकिल से आमने सामने टक्कर हो गई।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

टक्कर इतनी तेज थी कि लोकेश लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी इलेक्ट्रिक बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

हालत अभी भी गंभीर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लोकेश लोधी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

दुर्घटना के कारणों की जांच

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से थाने में कोई शिकायत या सूचना दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद दुर्घटना के कारणों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • shivpuri-pichhore-jangipur-road-bike-accident-youth-serious-referred
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना