शिवपुरी युवा संगम: 269 युवाओं का चयन, 256 को मौके पर मिले ऑफर लेटर

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय करेरा में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में निजी कंपनियों, विभिन्न विभागों और बैंकिंग संस्थाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को रोजगार, अप्रेंटिसशिप, स्वरोजगार योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

363 युवाओं ने कराया पंजीयन, 256 को मिले ऑफर लेटर

जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना ने बताया कि कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की सात प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 363 युवक-युवतियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन कराया। चयन प्रक्रिया के बाद 269 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 256 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

1404 हितग्राहियों को 21.99 करोड़ रुपये की सहायता

कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत 1404 हितग्राहियों को 21.99 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता ऑनलाइन वितरित की गई। लाभार्थियों को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वरोजगार योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना और ग्रामीण आजीविका मिशन जैसी योजनाओं का लाभ मिला।

इसके अलावा, खाती स्व-सहायता समूह सिरसौर और बगीचा वाले स्व-सहायता समूह सिरसौद को मध्य भारत ग्रामीण बैंक के माध्यम से 6-6 लाख रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) भी स्वीकृत की गई।

योजनाओं और कौशल विकास की दी जानकारी

युवा संगम में युवाओं को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि बैंक अधिकारियों ने वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल लेन-देन के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना, शासकीय महाविद्यालय करेरा के प्राचार्य जितेंद्र गुप्ता, उद्योग विभाग, आईटीआई, ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

  • shivpuri-yuva-sangam-256-offer-letters-self-employment-assistance
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना