
रतलाम।नाहरू खान| रतलाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 ग्राम एमडीएमए (MDMA) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ के अलावा एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹1.40 लाख बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, राकेश पंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम ने कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शाहीद उर्फ कालिया (26 वर्ष) निवासी काजीपुरा, रतलाम को गिरफ्तार किया।
₹1.40 लाख का मशरूका जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:
- 9 ग्राम एमडीएमए (अनुमानित कीमत ₹90,000)
- एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (MP43 ZH 6633) (अनुमानित कीमत ₹40,000)
- Nothing कंपनी का मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹10,000)
- बरामद किया। कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब ₹1.40 लाख आंकी गई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़े: सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
- ratlam-police-arrests-mdma-smuggler-seizes-drugs-bike-and-mobile








