शिवपुरी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, कलेक्टर एसपी ने किया समारोह स्थल का निरीक्षण

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शिवपुरी जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह को गरिमामय और व्यवस्थित बनाने के लिए गुरुवार को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा IAS और पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने पोलो ग्राउंड स्थित समारोह स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

मंच से लेकर परेड ग्राउंड तक व्यवस्थाओं की समीक्षा

कलेक्टर और एसपी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, परेड ग्राउंड, बैरिकेडिंग, पेयजल, बैठक व्यवस्था और साफ सफाई का निरीक्षण किया। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व है, इसलिए आयोजन की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने परेड रिहर्सल को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। स्कूलों के विद्यार्थियों, एनसीसी, स्काउट गाइड, पुलिस और होमगार्ड की टोलियों को नियमित अभ्यास कराने तथा सभी टोलियों की समय पर रिहर्सल सुनिश्चित करने को कहा गया।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर एसपी की नजर

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की पार्किंग, ट्रैफिक प्लान, वीआईपी मूवमेंट और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

एसपी ने प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच पुख्ता रखने और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। आवश्यकता के अनुसार समारोह स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

साफ-सफाई और मेडिकल व्यवस्था के भी निर्देश

कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारियों को समारोह स्थल और आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही घास की कटाई, सड़कों के गड्ढों को भरने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने को कहा गया।

वहीं, चिकित्सा विभाग को समारोह स्थल पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

विभागों की झांकियां भी रहेंगी आकर्षण का केंद्र

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित झांकियां और प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों की झांकियां और प्रदर्शनी समय सीमा में तैयार कर लें।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, नगर पालिका सीएमओ, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: बंगाल में एक और ISI संदिग्ध गिरफ्तार: फर्जी पहचान पत्र से रह रहा था पाकिस्तानी नागरिक

 

  • shivpuri-independence-day-preparations-collector-sp-inspection
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना