शिवपुरी में सरकारी रास्ते के लिए टावर पर चढ़े 2 ग्रामीण, कब्जे का आरोप, सड़क पर लगाया जाम

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: सरकारी रास्ते पर कब्जे के आरोप को लेकर शिवपुरी के उमरीकला गांव में गुरुवार सुबह हंगामा हो गया। रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर दो ग्रामीण मोबाइल टावर पर चढ़ गए, जबकि उनके समर्थन में अन्य ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही भौंती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ग्रामीणों को नीचे उतारने के लिए समझाइश शुरू की, लेकिन वे मांग पूरी होने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं।

दो ग्रामीण टावर पर चढ़े

मोबाइल टावर पर चढ़ने वालों में रामदास लोधी और रामनाथ लोधी शामिल हैं। रामदास लोधी ने फोन पर बताया कि उमरीकला के बनियापुरा मजरे में करीब 25 परिवार रहते हैं। ग्रामीणों के आने-जाने के लिए यहां दो सरकारी रास्ते हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ खेत मालिकों ने इन सरकारी रास्तों पर कब्जा कर लिया है। रास्ते बंद होने के कारण मजरे में रहने वाले लोगों को गांव से बाहर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई अधिकारियों से शिकायत का दावा

रामदास लोधी के मुताबिक, रास्ता खुलवाने के लिए ग्रामीणों की ओर से तहसीलदार, एसीएम और कलेक्टर तक शिकायत की जा चुकी है। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक रास्ता नहीं खुलवाया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि साठगांठ के चलते एक सरकारी रास्ते को दस्तावेजों से गायब करवा दिया गया है। ग्रामीण का दावा है कि उनके पास इस संबंध में प्रमाण भी मौजूद हैं।

मांग पूरी होने तक नीचे नहीं उतरने की जिद

रामदास लोधी और रामनाथ लोधी सुबह करीब 9 बजे मोबाइल टावर पर चढ़े। दोनों का कहना है कि जब तक रास्ते को लेकर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, वे टावर से नीचे नहीं उतरेंगे।

वहीं, ग्रामीणों ने उनके समर्थन में सड़क पर जाम लगा दिया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और आवागमन भी प्रभावित हुआ।

पुलिस समझाने में जुटी, तहसीलदार भी पहुंचेंगे

मामले की सूचना मिलने पर भौंती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी दोनों ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर ने बताया कि वह रास्ते में हैं और जल्द ही मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत करेंगे। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की शिकायत और सरकारी रास्ते से जुड़े रिकॉर्ड की स्थिति की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: बंगाल में एक और ISI संदिग्ध गिरफ्तार: फर्जी पहचान पत्र से रह रहा था पाकिस्तानी नागरिक

 

  • shivpuri-two-villagers-climb-mobile-tower-over-government-road-encroachment
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

रांची में 98% मांगें मानने के बाद भी क्यों नहीं थम रहा छात्रों का आंदोलन, आखिर किन मुद्दों पर अटका है मामला

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को…

आगे पढ़ें
शिवपुरी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, कलेक्टर एसपी ने किया समारोह स्थल का निरीक्षण

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शिवपुरी…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी