
शिवपुरी: शहर एक ज्वेलरी दुकान से सोने के जेवर चोरी का मामला सामने आया है। घटना सिटी थाना क्षेत्र की मार्केट स्थित नवाब सर्राफ की दुकान की बताई जा रही है।पुलिस की जानकारी के अनुसार एक महिला आभूषण खरीदने के लिए दुकान पर पहुंची और ज्वेलरी देखते समय बड़ी ही सफाई से सोने का जेवर चोरी कर लिया।
घटना के समय दुकान संचालक को इसकी भनक नहीं लगी, लेकिन बाद में जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो महिला की चोरी की पूरी घटना कैमरों में कैद मिली। मामले की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की सिटी थाना शिवपुरी ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर उसकी तलाश में जीती हुई है।
ये भी पढ़े – शिवपुरी नगर पालिका: नपा अध्यक्ष और पति पर अभद्रता का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- shivpuri-jewelry-shop-gold-theft-cctv-captures-woman-thief









