
शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले के पिछोर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरौली स्थित प्रसिद्ध लाभाझिरी सरकार धाम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर से एक माह तक चलने वाले अखंड रामधुन महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। यह धार्मिक आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरु पूर्णिमा से रक्षाबंधन तक आयोजित किया जाएगा।
एक माह तक गूंजेगा राम नाम का संकीर्तन
आयोजन के दौरान प्रतिदिन राम नाम का अखंड संकीर्तन, भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना तथा संत-महात्माओं के प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। धार्मिक अनुष्ठानों में क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएं
महायज्ञ को लेकर धाम परिसर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं, ताकि आने वाले भक्त बिना किसी असुविधा के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।
हर वर्ष बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु
लाभाझिरी सरकार धाम में मंगलवार, शनिवार तथा अमावस्या और पूर्णिमा जैसे विशेष अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां नियमित रूप से भजन-कीर्तन और महाप्रसाद का आयोजन भी होता है।
आयोजन समिति ने किया आमंत्रित
आयोजन समिति एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। धाम के व्यवस्थापक महंत श्री अवधशरण त्यागी जी महाराज के मार्गदर्शन में यह धार्मिक आयोजन संपन्न हो रहा है।
यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की
- shivpuri-labhajhiri-sarkar-dham-akhand-ramdhun-mahayagya-guru-purnima








