टीकमगढ़ के प्रखर विश्वकर्मा बने ‘भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर’: राष्ट्रीय स्पेस पॉलिसी सम्मेलन में मिला सम्मान

टीकमगढ़/ दित्यपाल राजपूत: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल द इम्पीरियल में आयोजित राष्ट्रीय स्पेस पॉलिसी कॉन्फ्रेंस में उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवोन्मेषी शोध कार्यों के लिए ‘भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर’ के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान

प्रखर विश्वकर्मा वर्तमान में बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। कम उम्र में विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है।

भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा

यह राष्ट्रीय सम्मेलन ITU APT फाउंडेशन ऑफ इंडिया और फोरम ग्लोबल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें भारत सरकार के दूरसंचार विभाग DoT, TRAI, ISRO, IN SPACe, अमेजन तथा अमेरिका के एफसीसी स्पेस ब्यूरो सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन में भारत की नई अंतरिक्ष नीति, निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में नवाचार और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

वैज्ञानिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा

सम्मेलन के दौरान हाल ही में निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित देश के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ मिशन की उपलब्धियों की भी सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रखर विश्वकर्मा ने इसरो की वरिष्ठ अधिकारी सोनाली नंदा, इंडियन स्पेस एसोसिएशन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट तथा ITU APT के अध्यक्ष भारत भाटिया सहित कई प्रमुख वैज्ञानिकों और नीति निर्माताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने शोध कार्यों, नवाचारों और भविष्य की वैज्ञानिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत

यह भी पढ़े: खजुराहो: ASI के दो अधिकारियों पर बिजली चोरी का आरोप, विद्युत विभाग की छापेमार कार्रवाई

प्रखर विश्वकर्मा की इस उपलब्धि पर टीकमगढ़ और पलेरा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों ने इसे जिले और मध्यप्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। साथ ही सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।

  • tikamgarh-prakhar-vishwakarma-youngest-emerging-innovator-national-space-policy-conference
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की होगी रियल टाइम ट्रैकिंग: गलत डेटा और लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

सागर/ मनीष कुमार चौबे: जिले में मातृ एवं शिशु…

आगे पढ़ें
सागर के अग्रणी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन

सागर।मनीष कुमार चौबे| पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू