सागर: मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, बिजली तार चोरी गिरोह का भी खुलासा

सागर:  थाना मोतीनगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने जहां 15 साल से फरार एक शातिर वारंटी को गिरफ्तार किया, वहीं शासकीय संपत्ति (बिजली तार) चोरी करने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश किया है।

15 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

मोतीनगर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे जग्गू उर्फ जगदीश शर्मा (पिता गोविंद शर्मा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी धारा 326, 34 भादवि के गंभीर मामले में पिछले 15 वर्षों से फरार था और माननीय न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और न्यायालय में पेश किया।

बिजली तार चोरी गिरोह का खुलासा

दूसरे मामले में पुलिस ने भापेल स्थित बिजली कार्यालय के बाहर से 33 केवी एल्युमीनियम तार चोरी के मामले का खुलासा किया है।घटना 26 अप्रैल की रात की है, जब लगभग 1 क्विंटल वजन और करीब 50,000 रुपये मूल्य के बिजली तार के दो बंडल अज्ञात चोर ऑटो में भरकर ले गए थे। इस संबंध में रविंद्र कुमार जैन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़े – सागर: मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसा, 14 वर्षीय बालक की मौत, पिता गंभीर घायल

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—

  • अनजार मकरानी (40), निवासी सदर 12 मुहाल, केंट
  • अर्जुन चढ़ार (26), निवासी ग्राम मोठी, बांदरी
  • प्रहलाद पाल (40), निवासी मोठी, बांदरी

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया पूरा एल्युमीनियम तार बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें सउनि माधव सिंह, प्रआर राजेश, प्रआर नदीम शेख, आरक्षक दीपक और आरक्षक राहुल शामिल रहे।

ये भी पढ़े – सागर में नशा मुक्त अभियान तेज, प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई

  • sagar-motinagar-police-arrest-wanted-thief-electric-wire-theft-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना