
खंडवा: पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन स्थित उमंग गार्डन में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तरनेकर सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किए। वहीं मार्शल आर्ट और कुश्ती प्रशिक्षकों द्वारा आकर्षक डेमो प्रदर्शन कर खेल कौशल का परिचय दिया गया। खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और प्रतिभा ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, शारीरिक फिटनेस बढ़ाना तथा खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। शिविर में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा।
ये भी पढ़े – खंडवा में जिला बदर आदेश का उल्लंघन, मोघट थाना पुलिस ने आरोपी को शहर में घूमते पकड़ा
- summer-sports-camp-started-at-umang-garden-police-line









